Jamshedpur Ghatshila Janadhikar Manch Ambedkar Jayanti : घाटशिला जनाधिकार मंच ने मनाई बाबा साहेब की जयंती
अनाथ बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण
जयंती समारोह को सेवा संकल्प से जोड़ते हुए मंच द्वारा एक सराहनीय पहल की गई. मौके पर क्षेत्र के अनाथ बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री (कॉपी, कलम, पेंसिल आदि) का वितरण किया गया. हरि मुखी ने स्वयं बच्चों को सामग्री भेंट की और उन्हें मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में घाटशिला जनाधिकार मंच के सदस्य मौ० गुलाम, लुगु मुर्मू, प्रभाकर सोना, अनिता सागर, अफरोज आलम, फागु राम हांसदा, संतोष करूवा, आशीष मुखी, शिवशंकर मुखी, सुनील मुखी, अचिंतो बनर्जी, वंदना सोय, नताशा मुखी, पार्वती हांसदा समेत स्थानीय समाजसेवी और बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे.
