April 20, 2026

Jamshedpur DBMS College Ki Healthy Nation Abhiyan : डीबीएमएस कॉलेज की ‘स्वस्थ राष्ट्र निर्माण’ की दिशा में पहल

IMG-20260420-WA0005

धानचटानी गांव के लोगों को किया जागरूक

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा की एनएसएस इकाई द्वारा अपनाए गए गांव धनचटानी में “नॉट मी बट यू–आइए एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करें” विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों एवं वीणापाणि विद्यालय के छात्रों को स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा व्यक्तिगत साफ-सफाई की आदतों के प्रति जागरूक करना था.
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी संदेश साझा किए, जिनमें भोजन करने से पहले एवं शौचालय उपयोग के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत अपनाना, प्रतिदिन ताजे फल एवं सब्जियों का सेवन करना तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शामिल था।
इसके अतिरिक्त, दांतों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करना, नियमित रूप से स्नान करना एवं साफ-सुथरे कपड़े पहनना, खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकना, तथा स्वच्छ वातावरण में रहने और गंदगी से दूर रहने के प्रति भी जागरूक किया. इस अभियान में एनएसएस स्वयंसेवक सिद्धि जालान, श्रृष्टि कुमारी, आयुष प्रशेर, रोहित पोद्दार, परिमल पॉल एवं रीमा रॉय ने सक्रिय सहभागिता निभाई और ग्रामीणों को सरल एवं प्रभावी तरीके से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान किया.
कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, सभी शिक्षकगण एवं सहायक कर्मियों का योगदान रहा. यह जागरूकता शिविर शिक्षिका अमृता, एंजेल तथा महाविद्यालय की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन साथ ही प्रधानाचार्या डॉ.जूही समर्पिता उपस्थिति में संपन्न हुआ.

You may have missed