April 20, 2026

Jamshedpur Golmuri Pragya Bhawan Ka Bhumipujan : अक्षय तृतीया पर प्रज्ञा भवन निर्माण हेतु किया भूमिपूजन

IMG-20260420-WA0006

जमशेदपुर : नारी जागरण समिति ने आज अक्षय तृतीया के अवसर पर गोलमुरी स्थित श्री शिव मंदिर के सामने प्रज्ञा भवन के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया. भूदाता शंकर लाल गुप्ता सपत्नीक भूमि पूजन कराया. इस अवसर पर राजस्थान सेवा सदन के पूर्व अध्यक्ष बालमुकुंद गोयल मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी मुरारी लाल डंगबाजिया शामिल हुए. उनके साथ गोलमुरी भाजपा अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, मारवाड़ी सम्मेलन गोलमुरी अध्यक्ष कमल लड्ढा, ब्रह्मा कुमारी की बहनें, श्री श्याम उत्सव मंडल के सदस्य, नारी जागरण समिति की अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, शशि लड्ढा, ललिता देवी, मंजू अग्रवाल एवं काफी संख्या में लोग मौजूद रहे. इस भवन के निर्माण से समाजिक, एवं अध्यात्मिक गतिविधियों में तेजी आएगी.

You may have missed