April 20, 2026

Jamshedpur Sahityakaar Kanhaiya Singh Samman : भोजपुरी साहित्य परिषद ने कन्हैया सिंह सदय को किया सम्मानित

IMG-20260420-WA0007

जमशेदपुर : साहित्यिक संस्था ‘जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद्’ के 60वीं कड़ी के रुप में प्रकाशित नगर के ख्यातिलब्ध कवि कैलाशनाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ रचित भोजपुरी गीत संग्रह ” चल चलीं गँउवां के ओर ” का पिछले दिनों हुए लोकार्पण समारोह में परिषद प्रवर समिति के कन्हैया सिंह ‘सदय’, जिन्होंने पुस्तक के प्रकाशन में भरपूर सम्पादकीय सहयोग किया था, परन्तु अस्वस्थता के कारण आयोजन में शामिल नहीं हो पाये थे. इस लिहाज से परिषद द्वारा उनके इस अति विशिष्ट सहयोग के लिए उनके निवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर कन्हैया सिंह सदय को बधाई देते हुए परिषद के सचिव डॉ अजय कुमार ओझा ने कहा कि सम्मान का यह क्षण परिषद के लिए भी गौरव का क्षण है. परिषद के सदस्य अजय प्रजापति ने सदय जी द्वारा भोजपुरी साहित्य के लिए किये गये कार्यों को ऐतिहासिक महत्व का बताया. वहीं कन्हैया सिंह सदय ने कवि ग़ाज़ीपुरी के लेखन को और ज्यादा पहचान मिलने की कामना करते हुए कहा कि डॉ अजय ओझा के नेतृत्व में परिषद उल्लेखनीय कार्य कर रही है. कवि कैलाश नाथ शर्मा ने साहित्यकार सदय जी के स्वस्थ जीवन की कामना की और सभी को धन्यवाद दिया. मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा परिषद् के प्रकाशन सचिव हरिहर राय चौहान, शिवनंदन सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे.

You may have missed