April 24, 2026

Jamshedpur Ex MLA Kunal Sarangi Meet DC : बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और दिव्यांग हितों को लेकर डीसी से मिले कुणाल

IMG-20260424-WA0004

जमशेदपुर : झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने आज उपायुक्त राजीव रंजन और अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा से मुलाकात कर जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि स्कूलों की छुट्टी के समय सड़कों पर भारी मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री के बीच समय अंतराल बहुत कम है, जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि बच्चे सुरक्षित घर पहुंच सकें. इसके अलावा, हाल ही में विशाखापत्तनम से गोबिना मुंडा के पार्थिव शरीर को लाने के दौरान परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग पर उपायुक्त ने बताया कि परिवार को सहायता योजना के तहत 50 हज़ार रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई है.
कुणाल ने गुड़ाबांधा प्रखंड के बनमकड़ी स्थित कल्याण अस्पताल की जर्जर स्थिति और वहां बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भी चिंता व्यक्त की. इस पर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा. बैठक में दिव्यांगजनों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई. भीषण गर्मी के मद्देनजर अनुमंडल या जिला मुख्यालय तक पहुंचने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए प्रत्येक प्रखंड में दिव्यांग प्रमाण पत्र (डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट) के लिए विशेष शिविर आयोजित करने का सुझाव रखा गया, जिस पर सकारात्मक विचार किया गया.

You may have missed