Jamshedpur Geeta Theatre Ke Summer Camp Ka Poster Launch : डीएफओ ने किया नि:शुल्क समर कैंप का पोस्टर विमोचन
बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा और जागरूकता कार्यशाला
गीता थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने बताया कि इस वर्ष समर कैंप में कई नई और रोचक गतिविधियों को शामिल किया गया है. बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ उनके ज्ञानवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण, मार्शल आर्ट्स, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, गुड टच-बैड टच जैसे विषयों पर विशेष संवाद कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी. इसके अलावा बच्चों को झारखंड के वनों, प्रकृति संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा. साथ ही नशापान, अंधविश्वास, बाल श्रम, बाल विवाह और बाल शोषण के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे.
समर कैंप की जानकारी
दिनांक: 15 मई से 25 मई 2026
स्थान: वन विभाग सभागार हॉल, पायल सिनेमा के निकट, मानगो, जमशेदपुर
समय: प्रतिदिन अपरान्ह 3 से 6 बजे तक
कैंप की प्रमुख गतिविधियां
डांस एवं ड्रामा
मॉडलिंग एवं सिंगिंग
योग एवं मार्शल आर्ट्स
मोबाइल फोटोग्राफी
हैंडी आर्ट एवं क्राफ्ट
दलमा ट्रेकिंग
एआई नॉलेज एवं 10 से अधिक मनोरंजक गेम्स
आयोजकों ने बताया कि बच्चों को 15 मई को आधार कार्ड की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा. कैंप से संबंधित जानकारी और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 7209441698 पर संपर्क किया जा सकता है. कार्यक्रम में गीता थिएटर के सदस्य एवं वन विभाग के कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
