May 12, 2026

जदयू का श्रद्धालुओं में निशुल्क लौकी एवं गेहूं का वितरण

IMG-20251024-WA0001

● मानगो में लगाया सेवा शिविर

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड उलीडीह एवं मानगो थाना समिति के संयुक्त तत्वावधान में व्रतधारियों के बीच निशुल्क लौकी एवं गेहूं वितरण किया गया. यह शिविर मानगो चौक पर लगाया गया, जहां काफी संख्या में छठ व्रतधारियों ने पहुंचकर लौकी, गेहूं एवं अगरबत्ती प्राप्त किया.
आयोजन का नेतृत्व जद(यू) उलीडीह थाना समिति अध्यक्ष प्रवीण सिंह एवं मानगो थाना समिति अध्यक्ष लालू गौड़ ने किया. इस अवसर पर जद(यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, युवा प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा भी उपस्थित रहे.
नेताओं ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, श्रद्धा और अनुशासन का प्रतीक है और पार्टी के कार्यकर्ता हर वर्ष व्रतधारियों की सेवा में तत्पर रहते हैं. कार्यक्रम में जदयू जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, जिला सचिव कन्हैया ओझा, विकास साहनी, जिला प्रवक्ता आकाश शाह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, दीपक गौड़, विजय सिंह, अर्जुन यादव, अशोक सिंह, मनोज ओझा, मनोज गुप्ता, विजेंद्र सिंह, परविंदर राम, राहुल तिवारी, प्रतिभा सिंह, सुनीता सिंह, संजय सिंह, योगेंद्र साहू, रेखा वर्मा, अवतार सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

You may have missed