May 12, 2026

प्रेक्षक की मौजूदगी में माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन

IMG-20251106-WA0003

घाटशिला विधानसभा उप चुनाव 11 को

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन के मद्देनज़र माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ. रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक राखी विश्वास एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में की गई. रेंडमाइजेशन के दौरान जानकारी दी गई कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 300 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए गए हैं, जहाँ 11 नवम्बर 2025 को मतदान संपन्न कराया जाएगा. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 चयनित पोलिंग लोकेशनों पर निगरानी सुनिश्चित करने हेतु 6 अतिरिक्त सहित कुल 36 माइक्रो ऑब्जर्वर का रेंडमाइजेशन किया गया है. माइक्रो ऑब्जर्वर का अंतिम रेंडमाइजेशन आगामी 9 नवम्बर, 2025 को किया जाएगा, जिसके तहत उन्हें संबंधित मतदान केंद्रों पर तैनाती दी जाएगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने में काफी महत्वपूर्ण होती है.

You may have missed