May 7, 2026

Jamshedpur Motilal Nehru Public School Me Seminar : पर्वत-नदी संरक्षण पर होगा मंथन, 14 विभागों में बंटी आयोजन समिति

IMG-20260507-WA0002

मोतीलाल नेहरु पब्लिक स्कूल सभागार में आयोजन 22 व 23 को, जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ

विधायक सरयू राय व जलपुरुष राजेन्द्र सिंह बनाये गये आयोजन के संरक्षक

जमशेदपुर : तरुण भारत संघ और युगांतर भारती की ओर से आगामी 22 और 23 मई को दो दिव,ीय ‘पर्वत एवं नदी सम्मेलन’ का आयोजन मोतीलाल नेहरु पब्लिक स्कूल (एमएनपीएस) में किया जाएगा. उक्त राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार में देशभर के पर्यावरणविद, विशेषकर नदी और पर्वत संरक्षण पर कार्य करनेवाले विशेषज्ञ शामिल होंगे. सम्मेलन में पर्वतों और नदियों की वर्तमान स्थिति, उनके भविष्य तथा संरक्षण उपायों पर चर्चा की जाएगी. आयोजन में आईआईटी (आईएसएम), धनबाद, जल बिरोदरी, नेचर फाउंडेशन, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और मिशन वाई भी सहयोगी संस्थाएं हैं. इसका उद्घाटन 22 मई को सुबह 9 बजे और समापन 23 मई को अपराह्न 2.30 बजे होगा.
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आयोजित बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया और कुल 14 विभाग बनाए गए हैं. आयोजन समिति के संरक्षक के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जलपुरुष राजेंद्र सिंह को शामिल किया गया है. दिनेश मिश्र को संयोजक तथा अंशुल शरण को सह संयोजक बनाया गया है. मनोज कुमार सिंह को आयोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उक्त आयोजन समिति में सदस्यों के रुप में प्रो. अमर कुमार सिंह, बंदे शंकर सिंह, मुकुल मिश्रा, शिवपूजन सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, राम नारायण शर्मा, सुर रंजन राय, कुलविंदर सिंह पन्नू, चंद्रशेखर राव, अजय सिन्हा, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, रमेश कुंवर, निर्मल सिंह और पप्पू सिंह सहित कई सदस्यों को शामिल किया गया है.

पर्वत-नदियों के लिए जरूरी है ठोस कानून : सरयू

बैठक में सरयू राय ने कहा कि देश में आजतक पर्वत और नदियों के संरक्षण के लिए कोई समर्पित कानून नहीं बन सका है. वन और सिंचाई विभागों के नियम मौजूद हैं, लेकिन वे पूरी तरह से नदी और पर्वत केंद्रित नहीं हैं. उन्होंने बताया कि सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे और एक प्रारूप तैयार किया जाएगा, जिसे केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

You may have missed