May 7, 2026

Jamshedpur Sonari Me BJP Ne Manayi Khushi : अटल चौक से ग्वाला बस्ती तक भाजपा का विजय उत्सव

IMG-20260507-WA0001

भाजपा सोनारी मंडल ने एकसाथ मनाई होली-दिवाली

जमशेदपुर : देश के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जर्बदस्त जीत पर भाजपा सोनारी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में सोनारी राममंदिर अटल चौक, डिस्पेंसरी रोड स्थित भाजपा कार्यालय एवं नार्थ लेआउट ग्वाला बस्ती में राहगीरों के बीच लड्डू वितरण कर एवं झालमूढ़ी खिलाकर, गाजे-बाजे, आतिशबाजी एंव कार्यकर्ताओं के संग अबीर-गुलाल खेलकर खुशियां मनाई. मौके पर श्री पोद्दार ने कहा कि पार्टी की मिली ऐतिहासिक जीत यह दर्शाती है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन एवं विकास की नीतियों पर अटूट विश्वास करती है.
कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश ओबीसी मोर्चा के मंत्री सोनु ठाकुर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अबू असरफ, रीता सिंह, अरूण तिवारी, प्रदीप सिंह, नारायण प्रसाद, सतेंन्द्र सिंह यादव, संजय रजक, कृष्णा यादव, अशोक सिंह, राहुल तिवारी, दीपक नाग, मनोज कुमार मिश्रा, सुजीत आदित्य, बिराज डे, सरिता लाल, काजल मुखर्जी, राजू सेन, हेमंत प्रमाणिक, पे्रमाशीष महतो, सौरभ सिंह, नंदु दास, तापस नन्दी, अमर दास, गणेश मल्होत्रा, विजेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, नरेश प्रसाद, अजित सिंह, कैलाश सिंह, गौरव नेगी, धर्मदेव प्रसाद, दीपक सिंह, भरत सिंह आदि मौजूद थे.

You may have missed