April 15, 2026

Jamshedpur Police adopts Broken-Window theory: न्यूयॉर्क का फॉर्मूला जमशेदपुर में: पुलिस ने शुरू किया ‘ब्रोकन विंडो’ अभियान, अपराधियों के लिए सख्त सजा

Screenshot_20260411_144349_Google

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने शहर में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध ‘ब्रोकन विंडो’ (Broken Window) मॉडल को लागू करने का फैसला किया है। इस मॉडल के तहत छोटी से छोटी गलती या अपराध पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे बड़े अपराधों पर रोक लग सके।’ब्रोकन विंडो’ सिद्धांत का मानना है कि यदि छोटी-मोटी अव्यवस्थाओं या अपराधों को नजरअंदाज किया जाता है, तो इससे बड़े और गंभीर अपराधों को बढ़ावा मिलता है। इसलिए जमशेदपुर पुलिस अब छोटी गलतियों पर भी जेल जैसी सख्त सजा देने की तैयारी में है, ताकि अपराध की रफ्तार को धीमा किया जा सके और शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।इस पहल के तहत पुलिस विभाग ने विशेष अभियान चलाने और नागरिकों को जागरूक करने की योजना बनाई है, जिससे समाज में अपराध के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति को बढ़ावा मिले।

hemkund-public-school

You may have missed