May 8, 2026

Jamshedpur Rakesh Ne Ki Parvinder Ke Netritwa Ki Sarahna : परविंदर के नेतृत्व में कांग्रेस को मिल रही नई मजबूती : राकेश

IMG-20260508-WA0007

जमशेदपुर : कांग्रेस के जिला महासचिव राकेश साहू ने पार्टी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन पर पूरा विश्वास व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि वे पिछले 25 वर्षों से कांग्रेस परिवार का हिस्सा रहे हैं और इस दौरान उन्होंने पांच जिला अध्यक्षों का कार्यकाल करीब से देखा है. जिस ऊर्जा, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का परिचय परविंदर सिंह दे रहे हैं, वह बेहद प्रेरणादायक और अद्भुत है. राकेश ने कहा कि परविंदर सिंह पहले झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं. इसके बावजूद उन्होंने अपने गृह जिले में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी स्वीकार की. उन्होंने कहा कि शून्य से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का जो कार्य परविंदर सिंह कर रहे हैं, वह अभूतपूर्व है. उन्होंने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया और संगठन में कार्य करने की सही दिशा दिखाई. महिला कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है, जिसके कारण आज पूरा संगठन उन पर विश्वास करता है. राकेश ने विश्वास जताया कि परविंदर सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी पूरे झारखंड में सबसे मजबूत और अनुशासित इकाई के रूप में उभरेगी.

You may have missed