May 8, 2026

Jamshedpur Jharkhand Me Advocate Protection Act Lagu Karne Ki Maang : राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग

IMG-20260508-WA0008

राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजा ईमेल

जमशेदपुर : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ईमेल भेजकर राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराने की मांग की है. श्री शुक्ल ने लिखा कि झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से काउंसिल के सदस्यों ने कई बार मिलकर झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग रखी है. राज्य सरकार का रुख भी सकारात्मक रहा है लेकिन इसके प्रतिफल अभी सामने नहीं आए हैं, जिससे राज्य केअधिवक्ताओं में असंतोष दिख रहा है.
श्री शुक्ल ने लिखा है कि आए दिन राज्य के किसी न किसी अनुमंडल और जिले से शिकायत मिलती है कि किसी अधिवक्ता को धमकी मिल रही है, कहीं दुर्व्यवहार हो रहा है, कहीं मारपीट की भी घटना की जानकारी मिलती है जिससे अधिवक्ता अपने दायित्व का निर्वहन निर्भीकता पूर्वक नहीं कर पाते है. बताया कि जल्द ही वे स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों के साथ झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलकर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बिना विलंब के झारखंड में लागू कराने की मांग को पुनः स्मारित करायेंगे.

You may have missed