Jamshedpur Sakchi Aambagan Maidan Me Disneyland Mela : मौज-मस्ती का खजाना लिए साकची में लगा डिजनीलैंड मेला
शुक्रवार को सांसद विद्युत महतो व विद्यानंद सरस्वती करेंगे उद्घाटन, बच्चों के लिये झूला होगा आकर्षक
जमशेदपुर : साकची आमबागान मैदान में लगनेवाले ‘फन वल्र्ड डिजनीलैंड’ का उद्घाटन शुक्रवार, 24 अप्रैल सांसद विद्युत वरण महतो करेंगे. इस दौरान अन्य अतिथियों जूना अखाड़ा के उपाध्यक्ष सह पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती भी शिरकत करेंगे. उक्त जानकारी आज मेला परिसर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मेला के आयोजक चंद्रशेखर पर्वत ने दी. उन्होंने बताया कि मेले में आम जनता के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले लगाए गए हैं, जिनमें बच्चों, युवाओं एवं परिवार के अन्य सदस्यों के लिए सुरक्षित एवं रोमांचक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
उन्होंने बताया कि मेला में विभिन्न प्रकार के बड़े एवं छोटे झूले, बच्चों के लिए विशेष झूले एवं खिलौनों की दुकानें, विभिन्न राज्यों के टेक्सटाइल (वस्त्र) स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए विविध फूड स्टॉल, महिलाओं के लिए विशेष मनिहारी (सौंदर्य एवं उपयोगी वस्तुएं) स्टॉल एक ही परिसर में परिवार के सभी वर्गों के लिए मनोरंजन एवं खरीदारी की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. यहां आनेवाले विभिन्न कारीगरों द्वारा निर्मित उत्पादों में उनकी कलाकारी भी देखने को मिलेगा. यह एक ऐसा आकर्षक स्थल होगा, जहां मनोरंजन, खरीदारी और खान-पान का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. पत्रकार सम्मेलन में चंद्रशेखर के साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, अधिवक्ता समरेन्द्र प्रताप सिंह व शत्रुघ्न गिरी भी मौजूद थे.
