April 25, 2026

Jamshedpur Workshop On World Veterinary Day : jamshedpur Workshop On World Veterinary Day : बिस्टुपुर : पशु सखी दीदियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

IMG-20260425-WA0000

विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यशाला

जमशेदपुर : विश्व पशु चिकित्सा दिवस (महर्षि शालिहोत्रा दिवस) के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित कलामंदिर कॉन्फ्रेंस हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में क्षेत्र की 25 पशु सखी दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को सशक्त बनाना और पारंपरिक व आधुनिक पशु चिकित्सा पद्धतियों का समन्वय बढ़ाना था. इस दौरान डॉ. राजेश कुमार सिंह ने जड़ी-बूटी आधारित उपचार और पारंपरिक पशु चिकित्सा पर प्रशिक्षण दिया.
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. समरजीत मंडल ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूह पशुपालन के माध्यम से आय बढ़ा सकते हैं. वहीं, एनआरएलएम हेड विश्वरूप चटर्जी ने पशु सखी दीदियों की भूमिका को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए अहम बताया. कार्यक्रम में पशुपालन को आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बताते हुए कहा गया कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देते हैं.

You may have missed