July 1, 2026

Jamshedpur:हिमांशु सिंह हत्याकांड की सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने की कड़ी निंदा, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग

IMG-20260701-WA0002

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने जमशेदपुर में हुई युवा हिमांशु सिंह की हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक बताया है। कमेटी का कहना है कि किसी भी व्यक्ति की जान के साथ खिलवाड़ तथा कानून को अपने हाथ में लेने की प्रवृत्ति सभ्य समाज के लिए गंभीर खतरा है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

कमेटी ने इस मामले में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए कानून-व्यवस्था में कथित लापरवाही के आरोपों के संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध की गई सख्त प्रशासनिक कार्रवाई का स्वागत किया है। कमेटी का मानना है कि इससे स्पष्ट संदेश जाता है कि राज्य सरकार कानून के शासन, जवाबदेही और सुशासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सीजीपीसी ने राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जाए तथा जो भी दोषी पाए जाएं, उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और आम जनता का कानून एवं प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।

साथ ही, कमेटी ने जमशेदपुर की सभी सामाजिक, धार्मिक एवं नागरिक संस्थाओं तथा आम नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

You may have missed