Jharkhand Rajya Sabha Election:विधानसभा में वोटिंग संपन्न होने के बाद अब मतगणना की तैयारी हुई तेज,सभी 81 विधायकों ने डाले वोट।
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड में 18 जून, 2026 को राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। राज्य विधानसभा के कमरा नंबर 42 में सुबह 9 बजे से शुरू हुई इस चुनावी प्रक्रिया में सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हुआ। झामुमो (JMM) विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने अंतिम मतदाता के रूप में अपना वोट डाला।इस चुनाव में मुख्य मुकाबला तीन उम्मीदवारों के बीच है। सत्ताधारी ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन की ओर से झामुमो के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा मैदान में हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, संख्या बल के आधार पर झामुमो के बैद्यनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
