April 20, 2026

झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव, 21 अप्रैल से लागू होगा नया टाइम टेबल – जानें क्या है नई समय-सारणी

Wave-heat

सर्च न्यूज: सच के साथ: राँची – झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते असर को देखते हुए राज्य सरकार ने छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 20 अप्रैल 2026 को आदेश संख्या 02/वि.1-03/2024-744 के तहत यह निर्देश जारी किया है।

*नई समय-सारणी – क्या है बदलाव?*

राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों में अगले आदेश तक कक्षाओं का समय बदला गया है:-

कक्षा K.G. से 8वीं तक: प्रातः 7:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक-

कक्षा 9वीं से 12वीं तक: प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

शिक्षकों और कर्मियों के लिए निर्देश सरकारी विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर शैक्षणिक कार्यों को पूरा करना होगा।

*कब से लागू होगा नया समय?*यह संशोधित समय-सारणी 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी। विभागीय सचिव ने इस प्रस्ताव को पहले ही अनुमोदित कर दिया है।राज्य सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि छात्रों को गर्मी और लू के दुष्प्रभाव से बचाते हुए उनकी पढ़ाई को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से जारी रखा जाए।

You may have missed