May 29, 2026

Karim city college:करीम सिटी कॉलेज में सीएडी के तहत ‘आयकर को सरलीकृत रूप में समझना’ पर सत्र,

Screenshot_20260529_220856_WhatsApp

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में सेंटर फॉर एकेडमिक डेवलपमेंट (सीएडी) के अंतर्गत ‘आयकर को सरलीकृत रूप में समझना : अवधारणाएं, गणना और अनुपालन’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वाणिज्य संकाय के सहायक प्राध्यापक डॉ. आफताब आलम थे. सीएडी की कन्वेनर डॉ. संध्या सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय का परिचय भी कराया.
मुख्य वक्ता ने अपने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से आयकर की मूल अवधारणाओं, गणना की प्रक्रिया तथा अनुपालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की. कहा कि लोग अधिक आय अर्जित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं, किंतु आयकर के प्रति पर्याप्त जानकारी नहीं रखते. उन्होंने आयकर बचत के लिए विभिन्न वित्तीय निवेश एवं व्यय के विकल्पों की भी जानकारी दी. साथ ही डिजिटल माध्यम से समय पर आयकर भुगतान कर एक सजग नागरिक के कर्तव्य निर्वहन पर बल दिया.
व्याख्यान के पश्चात डॉ. आले अली, डॉ. अनवर शहाब तथा डॉ. मोहम्मद मुइज अशरफ ने अपने प्रश्न एवं जिज्ञासाएं वक्ता के समक्ष रखीं, जिनका उन्होंने उत्तर भी दिया. प्रश्नोत्तर सत्र में वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. मोइज्जम नजरी ने आयकर की जटिलताओं तथा उनसे निपटने के व्यावहारिक उपायों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने की. वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉ. जाहिद परवेज ने धन्यवाद ज्ञापन किया.8

You may have missed