April 30, 2026

पांच राज्यों में विस चुनाव की तिथि घोषित, मतगणना 4 मई को

IMG-20260315-WA0012

d_jha

बंगाल में दो चरण जबकि अन्य चार राज्यों में एक-एक चरणों में होगा मतदान

नई दिल्ली : देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने आज किया. पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई. तय शेड्यूल के अनुसार, पश्चिम बंगाल में दो चरण में वोटिंग होनी है और तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में एक-एक चरण में वोटिंग होगी. सभी पांच राज्यों में हुए वोटों की गिनती एक साथ 4 मई, 2026 को होगी.

पश्चिम बंगाल में कुल 2 चरणों में वोटिंग होगी
इन सभी राज्यों में केवल पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होनी है. यहां पर पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है. सभी राज्यों के चुनावी नजीते 4 मई को आएंगे.

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होगी वोटिंग
तमिलनाडु में भी एक चरण में वोटिंग होनी है. यहां पर 23 अप्रैल को वोटिंग होगी और इसके परिणाम भी 4 मई को आएंगे.

पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग
केंद्रशासित राज्य पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. इसके परिणाम भी 4 मई को आएंगे.

केरल का चुनावी कार्यक्रम जानिए
केरल में भी केवल एक चरण में वोटिंग होनी है. इसके लिए 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 4 मई 2026 को नतीजे आएंगे.

असम की चुनावी कार्यक्रम
असम में कुल एक चरण में वोटिंग होनी है. इसके लिए 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 4 मई 2026 को नतीजे आएंगे.

इन सीटों पर होंगे उपचुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र नागालैंड और त्रिपुरा की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. इसका कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा. गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को, गुजरात तथा महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को चुनाव होंगे. सभी मामलों में वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा

असम : मतदान की तिथि-9 अप्रैल, मतगणना-4 मई
तमिलनाडु : मतदान की तिथि-23 अप्रैल, मतगणना-4 मई
पश्चिम बंगाल : मतदान की तिथि-23 अप्रैल (पहला चरण) व 29 अप्रैल (दूसरा चरण), मतगणना-4 मई
केरल : मतदान की तिथि-9 अप्रैल, मतगणना-4 मई
पुडुचेरी : मतदान की तिथि-9 अप्रैल, मतगणना-4 मई

पांचों राज्यों में कुल 824 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आयोजित होने जा रहा है. इन राज्यों के कुल मतदाताओं की संख्या 17.4 करोड़ है और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 824 है. मतदान केंद्रों की संख्या लगभग 2.19 लाख है और चुनाव प्रक्रिया में लगभग 25 लाख कर्मचारी शामिल होंगे. असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को, केरल का 23 मई को, पुडुचेरी का 15 जून को, तमिलनाडु का 10 मई को और पश्चिम बंगाल का 7 मई को समाप्त हो रहा है.

You may have missed