Student drugged and assaulted at Ranchi birthday bash, one held: बर्थडे पार्टी में नशीला पदार्थ खिलाकर एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
सर्च न्यूज: सच के साथ: रांचीलालपुर थाना क्षेत्र के गोकुल वाटिका अपार्टमेंट में 9 अप्रैल को एक बर्थडे पार्टी के दौरान शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एमडीएस की पढ़ाई कर रही एक छात्रा को केक और पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
आरोप है कि पार्टी में केक और पिज्जा में नशा मिलाकर दिया गया। नशा महसूस होने पर छात्रा फ्लैट के एक कमरे में आराम करने चली गई। इसी दौरान आरोपी दानिश कमरे में आया और दरवाजा बंद कर लिया। नशे की हालत में छात्रा विरोध नहीं कर सकी और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
सुबह होश आने पर पीड़िता ने लालपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
प्रमुख बिंदु:
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
पीड़िता MDS की छात्रा है और गर्ल्स हॉस्टल में रहती है
केक और पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था
