May 13, 2026

‘मिस वेस्ट रैंप वॉक’ की विजेता बनीं श्रीनाथ स्कूल की सलोनी

IMG-20260113-WA0006

जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल की नवम ‘ब’ की छात्रा सलोनी सिंह ने जयपुर (राजस्थान) में तीन दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसका शुभारंभ 6 जनवरी को हुआ था. 7 जनवरी को नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में सलोनी सिंह ने ‘टेंपल आफ इंडिया’ थीम के माध्यम से भारत की समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया. अंतिम दिन, 8 जनवरी को आयोजित ग्रैंड फिनाले में उन्होंने जगह बनायी. यहां उत्कृष्ट रैंप वॉक के लिए सलोनी को ‘मिस वेस्ट रैंप वॉक विनर’ का खिताब दिया गया. इस प्रकार सलोनी ने न केवल सरायकेला खरसावां का बल्कि झारखंड राज्य का नाम रौशन किया. इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुखदेव महतो ने विद्यालय परिवार की ओर से सलोनी को शुभकामनाएं दी एवं उसकी उज्जवल भविष्य की कामना की.

You may have missed