एसएसपी आवास से महज 200 मीटर दूर मोटरसाइकिल चोरी
जमशेदपुर में दिनदहाड़े चोरी, SSP आवास के पास से नई मोटरसाइकिल गायब
चोरी की गई बाइक दीपक ठाकुर की है, जो मानगो शंकोसाई निवासी दिलीप ठाकुर के छोटे भाई हैं। पीड़ित ने बिष्टुपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर गहरी नाराज़गी जताई है। उनका आरोप है कि थानेदार अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है और वे SSP आवास के पास भी चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने से नहीं डरते।फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
