पटमदा में तेज रफ्तार बाइक‚ पूर्व पदाधिकारी को मारी टक्कर
सर्च न्यूज़ सच के साथ – jamshedpur : ग्रामीण क्षेत्र के पटमदा थाना अंतर्गत माचा गांव में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक के स्टंट ने सड़क हादसे को जन्म दे दिया। घटना में पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी भीष्मनाथ महतो घायल हो गए।
हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।हादसे में शामिल बाइक पर बिड़ा गांव के दो युवक, आकाश कैवर्त (23) और मिथुन कैवर्त (20), सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों स्टंट कर रहे थे और इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।
हादसे में दोनों युवकों को भी मामूली चोटें आईं, जिनका इलाज कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग ऐसे स्टंट और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
