Jamshedpur News : जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडेय ‘आनंद भोज’ के 550वें महाआयोजन के बनेंगे साक्षी, शिक्षाविद व समाजसेवी पारस नाथ मिश्रा ने दिया आमंत्रण
Jamshedpur SSP Piyush Pandey - Paras Nath Mishra
- 5 मई को टाटानगर स्टेशन पर होगा कार्यक्रम, 3100 जरूरतमंदों को कराया जाएगा भोजन
Jamshedpur : आनंद भोज के 550वें महाआयोजन में जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय सम्मिलित होंगे। समाजसेवी एवं शिक्षाविद पारस नाथ मिश्रा ने एसएसपी पीयूष पांडेय से मुलाकात कर 5 मई को होने वाले 550वें आनंद भोज के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया, जिसे एसएसपी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान दी है।
550वां महाआयोजन, टाटानगर रेलवे स्टेशन
आनंद भोज का 550वां महाआयोजन मंगलवार, 5 मई 2026 को शाम 7 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन पर होगा, जिसमें 3100 जरूरतमंदों को भोजन कराया जाएगा।
Also Read : BIG BREAKING Assembly Election Result In Five State : बदली सियासत की तस्वीर, नए संकेतों की शुरुआत
