June 22, 2026

एसएसपी पीयूष पांडेय आनंद भोज के 550वें आयोजन में होंगे सम्मिलित, पारस नाथ मिश्रा के आमंत्रण पर दी सहमति, 5 मई को टाटानगर स्टेशन पर होगा कार्यक्रम

IMG-20260504-WA0005

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: आनंद भोज के 550वें महाआयोजन में जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक *श्री पीयूष पांडेय* सम्मिलित होंगे।

आमंत्रण स्वीकार किया

समाजसेवी एवं शिक्षाविद श्री पारस नाथ मिश्रा ने एसएसपी श्री पीयूष पांडेय से मुलाकात कर 5 मई को होने वाले 550वें आनंद भोज के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया, जिसे एसएसपी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

सेवा कार्य की सराहना

एसएसपी श्री पीयूष पांडेय ने एक दशक से चल रहे आनंद भोज के सेवा प्रयास की सराहना की और इस अभियान से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने श्री पारस नाथ मिश्रा द्वारा जरूरतमंदों को सम्मान के साथ भोजन कराने के कार्य को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।*550वां महाआयोजन : 5 मई, टाटानगर रेलवे स्टेशन* आनंद भोज का 550वां महाआयोजन मंगलवार, 5 मई 2026 को शाम 7 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन पर होगा, जिसमें 3100 जरूरतमंदों को भोजन कराया जाएगा।