June 4, 2026

Tej Pratap’s Emotional Post, Advice to Samrat Chaudhary:मां के लिए भावुक हुए तेज प्रताप, ट्विटर पोस्ट के जरिए सम्राट चौधरी को दी बड़ी नसीहत

Screenshot_20260604_160505_WhatsAppBusiness

सर्च न्यूज: सच के साथ: लालू प्रसाद यादव के ज्येष्ठ पुत्र तेज प्रताप यादव ने अपनी माँ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबरी देवी से सम्बन्धित एक भावुक पोस्ट X पर पोस्ट किया है l

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए राज्य के नेताओं को संयमित और मर्यादित भाषा के इस्तेमाल की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं, खासकर मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पदों पर बैठे व्यक्तियों को अपने शब्दों का चयन बेहद सोच-समझकर करना चाहिए।

बिहार की राजनीति में बयानबाजी के बीच आरजेडी नेता Tej Pratap Yadav ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए राज्य के नेताओं को संयमित और मर्यादित भाषा के इस्तेमाल की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं, खासकर मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पदों पर बैठे व्यक्तियों को अपने शब्दों का चयन बेहद सोच-समझकर करना चाहिए।

तेज प्रताप ने अपने संदेश में कहा कि किसी भी व्यक्ति पर टिप्पणी करते समय उसकी उम्र, सम्मान और सामाजिक गरिमा का ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियां लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं।उन्होंने अपनी माता के सम्मान का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी माता उनके लिए सम्मान और आदर का विषय हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत टिप्पणी को उचित नहीं ठहराया जा सकता। उनका मानना है कि राजनीति में असहमति और वैचारिक टकराव स्वाभाविक हैं, लेकिन संवाद हमेशा शालीन और सम्मानजनक होना चाहिए।

तेज प्रताप ने कहा कि मर्यादित भाषा, आपसी सम्मान और स्वस्थ संवाद ही लोकतांत्रिक राजनीति की सबसे बड़ी पहचान है। नेताओं को जनता के सामने ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए, जिससे राजनीतिक संस्कृति मजबूत हो और समाज में सकारात्मक संदेश जाए।इस बयान के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नेताओं के बीच बढ़ती तीखी बयानबाजी के दौर में तेज प्रताप का यह संदेश राजनीतिक संवाद में शालीनता बनाए रखने की अपील के रूप में देखा जा रहा है।

X पर अपने पोस्ट के साथ तेज प्रताप यादव ने सम्राट चौधरी के एक तस्वीर को भी साझा किया है, जिसमें वे राबड़ी देवी के पैर छूते नजर आ रहें है