उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला में शुरू हुई ,विशेष पहल डिस्चार्ज से पहले ही माताओं को मिल रहा नवजातों का जन्म प्रमाण पत्र
उपायुक्त ने कहा कि यह पहल न केवल बच्चों के अधिकारों की रक्षा, सरकारी योजनाओं से जोड़ने और प्रमाणिक पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है बल्कि प्रमाण पत्र बनाने में होने वाले विलंब को भी दूर करने का प्रयास है. जन्म के तुरंत बाद संबंधित कर्मियों द्वारा जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर माताओं को डिस्चार्ज से पहले ही सौंपा जा रहा है. अस्पताल प्रबंधन और नगर निगम/नगर परिषद के बीच समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया को सहज बनाया गया है. जिन प्रसूताओं के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं होते, उनके लिए ऑनस्पॉट सहयोग की व्यवस्था भी की गई है.
