TSAF Big Achievement:एवरेस्ट बेस कैंप पर लहराया तिरंगा: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की टीम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) के नेतृत्व में एक दल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी, माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप (17,598 फीट) तक की कठिन चढ़ाई को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।
सफल टीम में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के साथ नेहा शाह, राजीव कुमार रुंगटा, मनीष भउका, प्रीति भउका, साहिल धनुका, सुमित्रा शाह, अनन्या लेपी, चेतन कुमार और प्रतीक सरावगी शामिल थे।टीम ने -25°C तक के कड़ाके के तापमान, भारी बर्फबारी और तेज हवाओं जैसी चरम स्थितियों का सामना करते हुए अपनी मंजिल हासिल की। के साथ-साथ, टीम के सदस्यों ने दार्जिलिंग के हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (HMI) से बुनियादी पर्वतारोहण पाठ्यक्रम (Basic Mountaineering Course) भी पूरा किया।
