Bihar Politics : बिहार में राजनीति हलचल के बीच JDU प्रदेश अध्यक्ष के लिए उमेश कुशवाहा ने किया नामांकन
JDU Organizational Election Bihar
Patna/Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घाेषणा और नामांकन के बाद शुक्रवार काे जदयू के अंदर गतिविधियां तेज हाे गयी है। आज शाम काे नीतीश कुमार सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने वाले है। इससे पूर्व पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर कवायद शुरू हुई है। शुक्रवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उमेश कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि शुक्रवार थी।
Also Read : Political Turmoil Jharkhand Over Bihar : झारखंड BJP का JMM पर करारा प्रहार, कही यह बड़ी बात-पढ़ें
नीतीश कुमार के नेतृत्व में होनेवाली है बैठक
नामांकन के बाद उमेश कुशवाहा ने कहा कि शुक्रवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर पार्टी विधायकों से चर्चा करेंगे और अपनी बात रखेंगे।
आज शाम की बैठेक महत्वपूर्ण : लेसी सिंह
माैकेे पर माैजूद बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने आज शाम हाेने वाली पार्टी की इस बैठक को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर शाम 5 बजे होने वाली बैठक में जदयू के सभी विधायक शामिल होंगे। लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति कार्यकर्ताओं का भावुक होना स्वाभाविक है, क्योंकि पिछले करीब 20 वर्षों में उन्होंने राज्य के विकास के लिए काम किया है और पार्टी के हर कार्यकर्ता ने उनका साथ दिया है।
