May 12, 2026

उपायुक्त ने में सुनी आम लोगों की समस्याएं

IMG-20251128-WA0017


जन शिकायत निवारण दिवस

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं/ सुझावों को सुना. इस दौरान पेंशन, आर्थिक सहयोग, दुकान आवंटन, लंबित वेतन भुगतान, घरेलू विवाद, जमीन विवाद, चिकित्सा सहयोग, अवैध जमाबंदी को रद्द करने, आधार सीडींग, अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति, स्थानांतरण संबंधी, नाली निर्माण, म्यूटेशन, ऋण माफी, रास्ता निर्माण सहित जनहित के अन्य मुद्दों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.
उपायुक्त द्वारा प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई हो, इसके लिए सभी विभाग जिम्मेदारी के साथ कार्य करें. समाधान में अनावश्यक विलंब नहीं हो. जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्या को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.

You may have missed