May 12, 2026

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया देशभक्ति गीत व नाटक

IMG-20260127-WA0001

● लोयला स्कूल, टेल्को में भव्य रूप से मना गणतंत्र दिवस

जमशेदपुर : लोयला स्कूल, टेल्को में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासक फादर जेरी एवं प्राचार्या चरणजीत ओसन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत भाषण, देशभक्ति गीत, संविधान के मूल्यों-समानता, न्याय एवं गरिमा पर आधारित नाटक, प्रेरणादायक भाषण, कविता पाठ तथा रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया.
समारोह में विद्यालय के प्रशासक फादर जेरी, प्राचार्या चरणजीत ओसन, समन्वयक शिक्षिकाएँ रेशमा एवं ज़ीनत मारिया सुंडी तथा मॉडरेटर कॉलिन जेवियर मंचासीन रहे. फादर जेरी ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, देशभक्ति तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया. विद्यालय की प्राचार्या ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

You may have missed