May 12, 2026

विश्वजीत मणिमेला में वार्षिक खेल दिवस, ‘अन्वेषा’ ओवरऑल चैंपियन

IMG-20260128-WA0007

जमशेदपुर : विश्वजीत मणिमेला का वार्षिक खेल दिवस रोमांचक मुकाबलों और उत्साह से भरपूर रहा. चार हाउस के बच्चों ने ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब टीम अन्वेषा (भगत सिंह हाउस) ने अपने नाम किया, जबकि सर्वश्रेष्ठ अनुशासन पुरस्कार टीम संचिता (छत्रपति शिवाजी हाउस) को मिला.
मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की और खेलों के माध्यम से चरित्र निर्माण पर जोर दिया. सम्मानित अतिथि श्रीलेदर्स के संचालक सह समाजसेवी शेखर डे ने बच्चों को खेल और जीवन दोनों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम में ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं के अलावा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने भी दर्शकों का मन मोह लिया. छोटे बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने खेल माहौल में रंग और मस्ती का तड़का लगाया.

You may have missed