अगले तीन घंटों में बदल सकता है मौसम‚ येलो अलर्ट जारी
रांची / जमशेदपुर: झारखंड के 13 जिलों में अगले एक से तीन घंटों के भीतर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को जमशेदपुर, धनबाद, गुमला, लातेहार, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा, पलामू, गिरिडीह, हजारीबाग, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
कोल्हान क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। यहां धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली जारी रही। इसी बीच मौसम विभाग ने येलो अलर्ट के अंतर्गत लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और बारिश या वज्रपात के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
इस अलर्ट का उद्देश्य संभावित जनहानि और आपदा से बचाव सुनिश्चित करना है। लगातार बदलते मौसम को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को पूर्ण सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
