WEST BENGAL BREAKING : Vidhansabha Election Final Day Of Election Campaigning For Second Phase : दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन, 29 को 142 सीटों पर वोटिंग
सुरक्षा के किये गए हैं व्यापक इंतजाम
मतदान के मद्देनजर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की काफी संख्या तैनात की गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है. चुनाव आयोग ने इस बार सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है. हजारों संवेदनशील बूथ चिन्हित किए गए हैं और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई जारी है. कई अधिकारियों पर कार्रवाई भी की गई है. यह चुनाव मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व और भाजपा की चुनौती के बीच सीधा राजनीतिक मुकाबला माना जा रहा है. टीएमसी जहां सत्ता में वापसी के लिए प्रयासरत है वहीं भाजपा राज्य में सत्ता परिवर्तन का दावा कर रही है.
4 मई को होगी मतगणना
मतदान के बाद 4 मई, 2026 को मतगणना होगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. कुल मिलाकर, दूसरे चरण का मतदान बंगाल की सियासत की दिशा तय करनेवाला साबित हो सकता है. आज प्रचार का शोर थमने के साथ ही सभी की नजरें अब 29 अप्रैल के मतदान और 4 मई के नतीजों पर टिकी हैं.
