Airline industry on the verge of shutdown:”बंद होने की कगार पर है एयरलाइन इंडस्ट्री”: एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने सरकार से लगाई गुहार।
सर्च न्यूज: सच के साथ: देश की प्रमुख एयरलाइंस—एयर इंडिया (Air India), इंडिगो (IndiGo) और स्पाइसजेट (SpiceJet)—ने सरकार को चेतावनी दी है कि विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF) की बढ़ती कीमतों के कारण भारतीय विमानन क्षेत्र “अत्यधिक तनाव” में है।
एयरलाइंस ने सरकार से जेट ईंधन पर लगने वाले 11% उत्पाद शुल्क (Excise Duty) को अस्थायी रूप से हटाने और ईंधन की कीमतों को तर्कसंगत बनाने की अपील की है।
पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे एयरलाइंस की परिचालन लागत उनके नियंत्रण से बाहर हो गई है।
