CM Soren meets Chatra air ambulance crash victims:चतरा एयर एम्बुलेंस हादसे के पीड़ितों से मिले सीएम हेमंत सोरेन; हर संभव मदद का दिया भरोसा
सर्च न्यूज: सच के साथ:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में चतरा के सिमरिया इलाके में हुए एयर एम्बुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान करने का वादा किया है।
इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं ताकि दुर्घटना के कारणों का सटीक पता लगाया जा सके।
