June 17, 2026

Jamshedpur Burmamines Me Yojna Ka Shilanyas : पूर्णिमा ने किया 70 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

IMG-20260429-WA0000

जमशेदपुर : विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को बर्मामाइंस क्षेत्र में नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं पर कुल 69 लाख 10 हजार रुपये की लागत आएगी. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा आदि उपस्थित रहे. विधायक पूर्णिमा साहू ने टेल्को के गायत्रीनगर ग्वाला बस्ती छठ घाट मैदान में हाई मास्ट लाइट, मनीफीट स्थित सार्वजनिक छठ घाट के सौंदर्यीकरण, मनीफीट रामाधीन बगान टेल्को स्थित छठ घाट में जल निकासी हेतु चेंबर निर्माण, मनीफीट में बोरिंग अधिष्ठापन एवं लकड़ी टाल के पास चापाकल अधिष्ठापन, जेम्को आजाद बस्ती के 5 स्थानों पर बोरिंग अधिष्ठापन, प्रेमनगर रोड नंबर-1 में बबलू तिवारी के घर से शंकर महतो के घर तक नाली निर्माण, प्रेमनगर रोड नंबर-3 में राम इकबाल के घर से इंद्रदेव सिंह के घर तक पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन, प्रेमनगर रोड नंबर-1, 2, 3, 4 एवं 5 में स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन, बर्मामाइंस स्टेशन रोड स्थित विनोबा भावे कुष्ठ आश्रम में डीप बोरिंग, मुखी बस्ती स्थित कर्मकांड स्थल पर डीप बोरिंग, सोलर पंप एवं पानी टंकी निर्माण योजना का शिलान्यास किया.
इस अवसर पर गुरुगोविंद सिंह आजाद, राकेश सिंह, मनोज श्रीवास्तव, देव वचन, राजीव मिश्रा, जोगिंदर सिंह, सौरव श्रीवास्तव, राकेश चौधरी, शशि सिंह, लक्ष्मी तिवारी, रविजेंट सिंह, उपेन्द्र प्रसाद, सतेन्द्र रजक, आशीष पांडेय, शशि रंजन दयाल, श्रीनिवास सिंह, पवन नाग, पवन चौधरी, जितेन्द्र प्रसाद, राम मूर्ति, शशांक शर्मा, सुबोध महाराज, राज कुमार, राजेंद्र, महेश यादव, सुरेश मुखी, महेश मुखी व अन्य उपस्थित रहे.

You may have missed