May 12, 2026

भगवान की भक्ति में ही शक्ति है : पंडित स्वामी

IMG-20251230-WA0003

गाढ़ाबासा कम्युनिटी सेन्टर में भागवत कथा का तीसरा दिन

जमशेदपुर : टुइलाडुंगरी स्थित गाढ़ाबासा कम्युनिटी सेन्टर में चल रहे श्रीमद भागवत महापुराण कथा एवं लक्ष्मी नारायण यज्ञ महोत्सव के तीसरे दिन कथावाचक आचार्य पंडित कुमार स्वामी ने नरसिंह अवतार कथा का व्याख्यान किया. उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति में ही शक्ति है. भक्त की लाज रखने के लिए भगवान ने नरसिंह अवतार लिया ओर दैत्यराज हिरण्यकश्यप को मार कर भक्त प्रह्लाद को बचाया. भक्त भगवान सेवा समिति टाटानगर द्धारा आयोजित भागवत कथा में कथावाचक ने शिव विवाह, सती कथा, शिव तांडव का प्रसंग विस्तार से सुनाया.
उन्होंने देवी सती की कथा सुनाते हुए समाज को सीख भी दी. कहा कि बिना निमंत्रण किसी के घर नहीं जाना चाहिए यहां तक की माता-पिता का घर भी शादी के उपरांत पराया हो जाता है. संसार के प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि किसी भी महिला के समक्ष उसके पति की निंदा नहीं करनी चाहिए. वहीं बच्चों में भी संस्कार होना जरूरी है. यदि छोटी उम्र में ही वे मोबाइल, नेट, टीवी से चिपकने लगेंगे और गलत चीज देखने लगेंगे तो गलत भावनाएं जागृत होंगी, इसे रोकना होगा. कथा से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लक्ष्मी नारायण यज्ञ पूजा अर्चना हुई. यजमान समिति की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने पूजा करायी.

You may have missed