May 12, 2026

नये वर्ष के स्वागत में श्याम भजनों की प्रस्तुति कल

IMG-20251230-WA0002

साकची अग्रसेन भवन में जुटेंगे कई धार्मिक संस्थाओं के लोग

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुड़े श्याम प्रेमी कल, बुधवार को पुराने वर्ष की विदाई और नये वर्ष का स्वागत बाबा श्याम के भजनों के साथ करेंगे. सभी भक्त साकची श्री अग्रसेन भवन में बाबा के चरणों मे हाजिरी लगाएंगे. इस संबंध में श्याम प्रेमियों की बैठक आयोजन स्थल में हुई. कार्यक्रम का नाम ‘नववर्ष सांवरिया के संग’ है. बताया कि कल, 31 दिसंबर को शाम 7.15 बजे से बाबा श्याम की पूजा अर्चना, ज्योत प्रज्जवलित सहित भजनों का शुभारंभ होगा.
इस अवसर पर भजन गायक कानपुर के बेटू आलिया तथा स्थानीय भजन गायक कविता अग्रवाल, सक्षम पल्सानिया श्याम भजन प्रस्तुत करेंगे. इसका मुख्य आकर्षण बाबा का फूलों का श्रृंगार, भव्य ज्योत, लॉटरी के माध्यम से बाबा का खजाना, भजनों की रसधारा आदि होगा. आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमियों से मिलकर नववर्ष का स्वागत करने का अनुरोध किया है. आयोजनकर्ताओं में विक्की अग्रवाल, मालीराम अग्रवाल, पंकज छावछरिया, रतन अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, विकास अग्रवाल, लालचंद अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, नंदलाल शर्मा, राजेश चौधरी, अनिल शर्मा, मनोज खंडेलवाल, नवीन कांवटिया, लोकेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मनोज खेमका आदि सक्रिय हैं.

You may have missed