Cultural gathering and public meeting at Regal on the 236th birth anniversary of martyr Ganga Narayan Singh: वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती पर रीगल में भव्य सांस्कृतिक समागम और जनसभा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि
सर्च न्यूज: सच के साथ: हातु सरदार, मुड़ा नाया डाकुआ स्वशासन व्यवस्था तथा वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती समारोह आयोजन समिति द्वारा स्वतंत्रता सेनानी एवं भूमिज विद्रोह (1832-33) के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती समारोह-2026 का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर पर 25 अप्रैल 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे से रीगल (गोपाल) मैदान, बिष्टुपुर-जमशेदपुर में भव्य सांस्कृतिक समागम सह विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग के मंत्री श्री दीपक बिरुवा और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री श्री चमरा लिंडा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संरक्षक पोटका विधानसभा के विधायक श्री संजीव सरदार हैं, जिनके नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।आयोजकों ने सभी लोगों से इस ऐतिहासिक समारोह में शामिल होकर भूमिज क्रांति के महानायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने और आदिवासी संस्कृति के गौरव को बढ़ाने का आह्वान किया है।
