April 23, 2026

“Kumar Singh Stadium echoes with ‘Long Live Veer Kunwar Singh”: “कुंवर सिंह मैदान में गूंजा ‘वीर कुंवर सिंह अमर रहें’, डॉ. कविता परमार की अगुआई में माल्यार्पण”

IMG-20260423-WA0004

सर्च न्यूज: सच के साथ: आज 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के शुभ अवसर पर झारखंड क्षत्रिय संघ बागबेड़ा महिला इकाई द्वारा जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार की अगुआई में बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान में वीर कुंवर सिंह स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दिया गया।इस अवसर पर झारखंड क्षत्रिय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह,महिला इकाई की सचिव पुष्पा सिंह इकाई अध्यक्ष संध्या सिंह, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, ब्रह्महर्षी समाज के विनोद सिंह, राकेश कुमार, कुंवर सिंह स्मारक समिति महामंत्री मिथिलेश सिंह, समाज सेवी राजा वर्मा, झारखंड क्षत्रिय संघ बागबेड़ा इकाई पदाधिकारी राजेश सिंह, शशि सिंह, रामचंद्र सिंह, रविशंकर सिंह, संदीप सिंह, राज कुमार सिंह, राहुल कुमार, पप्पू सिंह महिला इकाई पदाधिकारी गीता सिंह, रीना सिंह, विभा सिंह, अर्पणा तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन ‘वीर कुंवर सिंह अमर रहें’ के नारों के साथ हुआ।

You may have missed