DC and SSP inspected various exam centers to prevent malpractice in JTET exam:JTET परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए DC और SSP ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार को रोकने के लिए उपायुक्त (DC) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों के लिए की गई बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

