Raghav Chadha loses 1M followers in 24 hours post-BJP join:भाजपा में शामिल होते ही राघव चड्ढा को ‘डिजिटल’ झटका: 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने किया ‘अनफॉलो’
सर्च न्यूज: सच के साथ: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को राघव चड्ढा ने अरविंद केजरीवाल की ‘आप’ को छोड़कर नितिन नवीन की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा में ‘आप’ के 10 में से 7 सांसद (दो-तिहाई बहुमत) उनके साथ भाजपा में विलय कर रहे हैं, जिससे उन पर दलबदल विरोधी कानून लागू नहीं होगा।
राजनीतिक विश्लेषकों ने इसे “जेन-जी अनफॉलो कैंपेन” का नाम दिया है। युवाओं और उनके समर्थक आधार ने सोशल मीडिया पर ‘राजनीतिक पाखंड’ का आरोप लगाते हुए उनके पुराने वीडियो साझा किए हैं, जिनमें वे भाजपा की आलोचना करते नजर आते थे।
अपने फैसले का बचाव करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि वह “गलत पार्टी में सही इंसान” थे और ‘आप’ अब अपने भ्रष्टाचार विरोधी मूल्यों से पूरी तरह भटक चुकी है।

