May 12, 2026

दिनदहाड़े चोरी, 10-12 लाख के पत्थर पर किया हाथ साफ

IMG-20251129-WA0015

जुगसलाई बाटा चौक के ‘जेम्स हाउस’ में हुई घटना

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना अंतर्गत भीड़भाड़ वाले इलाके चौक बाजार के बाटा चौक में उस समय व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया, जब ‘जेम्स हाउस’ नामक दुकान को खुला देख एक चोर ने पेटी का ताला तोड़कर लगभग 10 से 12 लाख रुपए के पत्थर पर हाथ साफ कर दिया गया.
बताया जाता है कि दुकान के मालिक और उनका स्टाफ दुकान पर ही मौजूद थे. घटना के समय शौच करने के लिए दुकान का मालिक करण सिंह दुकान से निकला और कर्मचारी भी पड़ोस के एक दुकान पर कुछ सामान लाने चला गया. उसी समय बाजार में इस तरह से खुला दुकान देखकर मौका पाते ही एक युवक दुकान के अंदर घुसकर दुकान में रखे पेटी का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे 10 से 12 लाख रुपए के पुखराज, नीलम, पन्ना जैसे पत्थरों पर हाथ साफ कर चलते बना. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. दिनदहाड़े घटी घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है. जानकारी मिलते ही जुगसलाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां उन्हें व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा. क्योंकि चौक बाजार में लगातार यह तीसरी चोरी की घटना है जिससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है. पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वे पहुंचे है जांच पड़ताल की जा रही है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

You may have missed