May 12, 2026

विज्ञान, अंग्रेजी व इतिहास से जुड़े कई मॉडल का प्रदर्शन

IMG-20251129-WA0005

विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में फ्यूचरस्फेयर साइंस एक्जीबिशन

जमशेदपुर : मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में ‘फ्यूचरस्फेयर साइंस एक्जीबिशन’ का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने साइंस के विभिन्न मॉडल, रोबोटिक्स एंड एआई के मॉडल के साथ-साथ इंग्लिश हिंदी लिटरेचर, हिस्ट्री सिविव्स के भी मॉडल प्रदर्शित किए. इसके साथ ही देश में निर्मित डिफेंस सिस्टम को भी प्रदर्शित किया गया. एग्जिबिशन में आकर्षण का केंद्र रोबोटिक्स और एआई निर्देशित वीआईएस रोबोटिक आर्म तथा सोलर सिस्टम का होलोग्राम था जो अपने आप में अनोखा था.
मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी अमृतरूपानन्द (सचिव, रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सोसायटी), विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ प्रो शरद सरीन, (एक्सएलआरआई), स्वामी महाभावानंद, स्वामी इष्टध्यानानंद तथा एसपी सिंह उपस्थित रहे. मौके पर कई गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही जिनमें दीपक श्रीवास्तव, कमलेश तिवारी, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान, स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट से समीर घोष, पटना वीमेंस कॉलेज एल्यूमनाई एसोसिएशन की विद्या तिवारी, आशा सिन्हा, मंजू सिंह तथा शिल्पी सिन्हा मौजूद थीं. अल कबीर पॉलिटेक्निक के कई पदाधिकारी तथा स्टूडेंट्स, रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल की प्रिंसिपल रजनी, एसएस एकेडमी की प्रिंसिपल लता मानकर, सचिव प्रिंस सिंह भी उपस्थित थे. स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ निधि श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया तथा एग्जिबिशन के बारे में अवगत कराया. एडमिन सौम्य दीप ने कहा कि एग्जिबिशन का उद्देश्य युवाओं में साइंस के प्रति रुचि जागृत करने के प्रयास के साथ साथ साइंस को दिन प्रतिदिन के क्रियाकलापों से जोडऩे की जागरूकता लाने का है.

You may have missed