Engine catches fire on Swiss flight from Delhi to Zurich: दिल्ली से ज़्यूरिख जा रही स्विस फ्लाइट पर टेकऑफ के दौरान लगी इंजन में आग, 232 लोग समेत 4 नवजात थे सवार
सर्च न्यूज: सच के साथ: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर रविवार, 26 अप्रैल 2026 की सुबह ज़्यूरिख जा रही स्विस एयर की फ्लाइट के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टेकऑफ के दौरान विमान के इंजन में आग लगने के बाद पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उड़ान को रद्द कर दिया।
इस घटना के बाद एयरपोर्ट का रनवे 28 काफी समय तक बंद रहा। स्विस एयरलाइंस ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है और तकनीकी विशेषज्ञ घटना की जांच के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए होटल और दूसरी उड़ानों में री-बुकिंग की व्यवस्था शुरू कर दी है।

