Jamshedpur Mahasar Mata Ke Bhajan : महासर माता के भजनों से गूंजायमान हुआ शिव मंदिर
जमशेदपुर : जुगसलाई श्री शिव मंदिर में श्री महासर माता परिवार द्धारा महासर माता का मासिक कीर्तन उत्सव धूमधाम से मनाया गया. यजमान निधि-राकेश अग्रवाल (चांडिल) ने पूजा की और पंडित रामजी पारिक ने पूजा करायी. स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल, जुगल शर्मा, सोमी चौधरी, सक्षम पल्सानिया और आयुष्मान चौधरी ने भजनों के माध्यम से कुलदेवी महासर माता का गुणगान किया. श्री गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ हुआ. भजन गायकों द्धारा भजनों की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. यह धार्मिक कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ, जिसमें भक्तों ने कुलदेवी के श्रीचरणों में अपनी हाजिरी लगाकर कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त किया. इसे सफल बनाने में संगीता मित्तल, मंजू भालोटिया, संगीता भालोटिया, सुमन भालोटिया, राजेश पसारी, टोनी भालोटिया, प्रदीप मित्तल, गणेश मित्तल, श्रवण भालोटिया, दिलीप अग्रवाल, संजय भालोटिया, गणेश भालोटिया, अमित खेरिया, मुरारी भालोटिया आदि का योगदान रहा.
