सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर, 30 अप्रैल 2026:* CISCE द्वारा घोषित ICSE और ISC 2026 के परीक्षा परिणामों में लोयोला स्कूल, जमशेदपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर शहर में अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परचम लहराया है। विद्यालय के प्राचार्य फादर विनोद फर्नांडिस ने इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय छात्रों की लगन, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया।
ICSE (कक्षा 10): 99.2% के साथ वेदांग वत्सल बने स्कूल टॉपर* कक्षा 10 के नतीजों में विद्यालय का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। कई छात्रों ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम की।
1. *वेदांग वत्सल* ने 99.2% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
2. *अनुभूति डे* 98.6% अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।
3. *आदित्य उत्कर्ष, अप्रमेय सेंगर एवं स्नेहा प्रभात* ने संयुक्त रूप से 98.4% अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ISC (कक्षा 12): विज्ञान, वाणिज्य, कला – तीनों संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन*
कक्षा 12 के परिणामों में विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों के छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
*विज्ञान संकाय* 1. *निष्ठा देओ* ने 99% अंकों के साथ विज्ञान संकाय टॉप किया।
2. *समृद्धि शिखा* ने 98.25% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।3. *अक्षांत अग्रवाल* 98% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
*वाणिज्य संकाय*
1. *पायराह सिंघल* ने 97.75% अंकों के साथ वाणिज्य संकाय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
2. *स्तुति केडिया* 96.5% के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।
3. *कृति सिंघानिया* ने 95% अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
*कला संकाय*
1. *लक्षिता चौधरी* ने 97.25% अंकों के साथ कला संकाय टॉप किया।
2. *शौर्य श्रीवास्तव* 97% के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।
3. *मान्या गुप्ता* ने 96.5% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य फादर विनोद फर्नांडिस ने कहा, “यह परिणाम हमारे छात्रों के अनुशासन, शिक्षकों की प्रतिबद्धता और अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल है। लोयोला परिवार इन सभी मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।”