June 17, 2026

Jamshedpur Bhamashah Jayanti Par Naman : भामाशाह जयंती पर वैश्य महासम्मेलन ने किया नमन

IMG-20260429-WA0012

पुराना एमजीएम चौक पर कार्यक्रम

जमशेदपुर : महान देशभक्त एवं दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के सदस्यों ने पुराने एमजीएम अस्पताल स्थित भामाशाह चौक पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया. इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव विकास गुप्ता ने सरकार से मांग की कि भामाशाह जयंती के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए, ताकि उनके योगदान को व्यापक स्तर पर सम्मान दिया जा सके.
अन्य वक्ताओं ने भामाशाह के देश और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए लोगों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की. कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव विकास गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रदेश सचिव सतीश गुप्ता, जिला अध्यक्ष आलोक कुमार, जिला महामंत्री अभिषेक बजाज, जिला कोषाध्यक्ष राम रतन खंडेलवाल, जिला महिला अध्यक्ष सुनीता भगत, नारायण जायसवाल, पंकज जायसवाल, संजय जायसवाल, राकेश साहू सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

You may have missed